Saturday, November 24, 2012

समन्वय समिति की ओर से गांधी आश्रम के कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन

शाहजहांपुर : फंड व बकाया न मिलने पर श्री गांधी आश्रम कर्मचारियों ने यहां कामकाज ठप कर आंदोलन शुरू कर दिया है। गोविंद गंज आश्रम की दुकान पर धरने पर बैठे कर्मचारियों ने क्षेत्रीय महामंत्री पर उत्पीड़न के आरोप लगाए है।

श्री गांधी आश्रम श्रमिक संघ के बैनर तले जिले भर के आश्रम कर्मचारी खादी की दुकानों को बंद कर गोविंद गंज आ धमके। उन्होंने बरखेड़ा पीलीभीत स्थित क्षेत्रीय कार्यालय महामंत्री पर उपेक्षा व उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने फंड, वेतन समेत बकाया अदायगी की मांग की। धरना, प्रदर्शन व अनशन पर दयाशंकर तिवारी मैलानी जोगराजपुर, अवधेश मिश्रा बंडा, रामसकल यादव भोजपुर कसरक, ओमप्रकाश राय कटरा, राजकिशोर तिवारी जलालाबाद, राधेश्याम तिवारी तिलहर, सतीश मिश्रा पुवायां, रामाश्रम तिवारी, रामशंकर पांडेय, शैलेन्द्र दुबे, कृपाचार्य वर्मा, इंद्रदेव तिवारी, पशुपति नाथ चतुर्वेदी आदि कर्मचारी शामिल रहे।


****सोचने की बात है गाँधी आश्रम के कर्मचारियों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है गाँधी आश्रम के अधिकारियो ने अभी तक इन कर्मचारियो से मिलना और उनकी मागो पर फैसला लेना मुनासिब नहीं समझा है . यह एक दुर्भाग्य की बात है. समन्वय समिति की ओर से गांधी आश्रम के कर्मचारियों की हड़ताल को नैतिक समर्थन देने का निर्णय लिया गया समन्वय समिति के पदाधिकारी २५.११.२०१२ को ११.०० बजे सदर बाज़ार गाँधी आश्रम पर   गांधी आश्रम के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में उपस्थित होंगे 
   अरुण प्रताप सिंह , महामंत्री