Wednesday, November 28, 2012

खादी आश्रम की दुकानों का कारोबार हुआ ठप


Shahjahanpur |  November 26, 2012 12:00 PM IST AMAR UJALA
श्रमिकों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी
- केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति और इंटक का भी हड़ताल को समर्थन 
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। श्री गांधी आश्रम खादी भंडार के श्रमिकों की कामबंद हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही
इस दौरान श्रमिकों ने खादी भंडार दुकान के सामने धरना दिया और प्रबंधन के खिलाफप्रदर्शन किया। हड़ताल के कारण खादी आश्रम की दुकानों पर खादी कपड़ों आदि की बिक्री का कार्य ठप रहा।
गोविंद गंज मेन मार्केट में स्थित खादी भंडार की दुकान के समक्ष हुई सभा को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला संरक्षक अश्विनी कुमार आर्य ने खादी आश्रम कर्मियों की हड़ताल को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि जब कर्मचारियों को अपना वेतन पाने को ही संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़े तो इससे दुखद स्थिति और क्या होगी। अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति और जिला इंटक संगठन ने भी समर्थन दिया है। समन्वय समिति के महामंत्री अरुण प्रताप सिंह ने कहा कि श्री गांधी आश्रम खादी भंडार श्रमिक संघ की पांच सूत्री मांगों का समाधान शीघ्रता से होना चाहिए।
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार चौहान ने चेतावनी दी यदि हड़ताली कर्मियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया जाता है तो समन्वय समिति से जुड़े केंद्रीय कर्मचारी संगठन भी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे। इंटक महामंत्री इकरार हुसैन ने कहा कि संगठन पूरी तरह से हड़ताली श्रमिक संघ केसाथ है। संघ के अध्यक्ष डीएम विश्वकर्मा ने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के वरिष्ठ सदस्य हरींद्र यादव ने कहा कि अप्रैल 2007 के आज तक करीब 80 लाख रुपये फंड का बकाया है जिले तुरंत जमा कराया जाए।
धरना-प्रदर्शन में एपी सिंह, एचएस थापा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत गुप्ता, अनूप वैश्य, ब्रह्मा सिंह, राजू सक्सेना, आदि शामिल रहे।