Monday, April 15, 2013

अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक दिनांक 15 -04 - 2013


अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति की बैठक पोस्टल यूनियन के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता कल्याण राम ने की एवं सञ्चालन अरुण प्रताप सिंह ने किया I
            समन्वय समिति के संरक्षक ए० के ० आर्या ने कहा की केंद्रीय कर्मचारियो को महगाई भत्ते की किश्त अभी तक घोषित नहीं की गई I उन्होंने सरकार से मांग की कि महगाई भत्ते कि क़िस्त अविलम्ब घोषित की जाये I
          समन्वय समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार चौहान ने कहा की छठे वेतन आयोग की शिफारिशो के अनुरूप पचास प्रतिशत महगाई भत्ता मूल वेतन में समायोजित किया जाना चाहिए किन्तु  संगठनों की मांग के बाबजूद अभी तक सरकार द्वारा कोई कार्यवाही  न किये जाने से केंद्रीय कर्मचारिओं में रोष व्याप्त है I  उन्होंने कहा पचास प्रतिशत महगाई भत्ते का समायोजन मूल वेतन में तत्काल किया जाए I
             समन्वय समिति के महामंत्री अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ने कहा केंद्रीय कर्मियों के लिया सातवे वेतन आयोग का शीघ्र गठन होना चाहिए दिनांक 12 -12 -12 को एक दिवसीय तथा 20 व 21 फरबरी 2013 को दो दिवसीय देश व्यापी हड़ताल की मांगो पर अभी तक सरकार द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं की गयी उन्होंने कहा मांगो पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए अन्यथा केंद्रीय कर्मचारी आन्दोलन को वाध्य होंगे I
             समन्वय समिति के सहायक महामंत्री डी० यन० यादव ने कहा की सरकार का कर्मचारिओं के प्रति उदासीनता का रवैया कदापि वर्दास्त नहीं किया जाएगा  I
              बैठक में उपस्थित होने वालो में यच० एस० थापा ,राम धीरज ,टीकाराम शर्मा के० के० शुक्ला ,राजवीर यादव ,राकेश कुमार सक्सेना, चन्द्र प्रकाश , राघवेन्द्र प्रताप सिंह ,मनीष भट्ट ,ब्रह्मा सिंह , सहीद ,यस० पी० सिंह ,प्रशांत गुप्ता ,अर्जुन बाबू ,इंद्रा प्रकाश आदि मुख्य थे  I