Monday, December 30, 2013

क्या खोया क्या पाया



'आप'' ने सबको औकात दिखा दी,
पार्टिओं में खलवली मचा दी,
जो कहते थे ईमानदारी से राजनीति हो नहीं सकती,
ऐसे नेताओं कि नींद उड़ा दी I
जय हिन्द
-अरुण प्रताप सिंह भदौरिया

लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए , जनता के द्वारा

लोकतंत्र जनता का , जनता के लिए , जनता के द्वारा ...... का सपना साकार हो गया दिल्ली में .. जब अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद कि शपथ ली , उन्होंने तथाकथित जनता के हित का ठेका रखने वाली पार्टिओं के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी ,देश की आम जनता ...को जगा दिया ..जो नेताओं के रहमो करम पर जीना अपना भाग्य समझने को मजबूर थे , लूटो खाओ और जनता के पैसे से मौज उड़ाओ वाली राजनीति कमसे कम दिल्ली में तो बंद हो रही है , सच तो यह है की पहले हम गोरों के गुलाम थे , आज़ादी के बाद कालों के गुलाम हो गए थे , राजनीति भ्रस्टाचार का पर्याय बन गया , चोर- डकैत ,बलात्कारी , हत्यारे और दलाल सत्ता के गलियारों को अपने बाप की बपौती समझने लगे , हद हो गयी जब अन्ना के आंदोलन को नजरअंदाज किया गया , देश की जन भाबनाओं के साथ खिलवाड़ किया गया ,शांति पूर्ण आंदोलन की , गांधी के नाम पर सत्ता पर काबिज लोगों ने उपेक्षा की , आज अन्ना के एक सहयोगी ने उसी पार्टी का सूपड़ा साफ़ कर दिया I
बदलाव की बयार चलनी शुरू हो गयी है , राजनीतिक गंदगी को झाड़ू ने साफ़ करना शुरू कर दिया है ,
आप क्या चाहते है I
उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री क्या पड़ोसी दिल्ली के मुख्यमंत्री से कुछ सीखने की कोशिश करेंगे , जनता को अपने वोट की ताक़त का अहसास होगया हैI मैं राजनीतज्ञों से कहना चाहूंगा अपने को बदलो नहीं तो जनता तुम्हें बदल देगी I
जय हिन्द , जय भारत
-अरुण प्रताप सिंह भदौरिया



 

PUBLIC MONEY



असली आम आदमी


Tuesday, December 17, 2013

संसद मार्च , नई दिल्ली 12-12-2013


                 कन्फेडरशन   तथा अन्य ट्रेड यूनियन के आवाहन पर श्रमिक मांगो को लेकर देश भर के लाखों संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिको नें संसद मार्च में भाग लिया  I  अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर  के पदाधिकारिओं ने नई दिल्ली पहुँच कर संसद मार्च में अपनी भागेदारी की I  अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर के  अध्य़क्ष  अरुण प्रताप सिंह  ,    
अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के कार्यवाहक अध्य़क्ष  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर के मंडलीय सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह चौहान , आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के कोषाध्यक्ष राकेश  कुमार सक्सेना , आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के संगठन मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन पी- 4 के अध्य़क्ष साहिद सिद्दीकी  , मंडलीय सचिव आशाराम , सुजातुल्ला  ई डी यूनियन के मंडलीय सचिव विष्णु दत्त मिश्रा ने संसद मार्च में  प्रतिभाग किया I
                                                                                              







Monday, December 9, 2013

देश जाग रहा है .



भ्रष्टाचार से जूझते इस देश में , आम आदमी पार्टी को व्यापक समर्थन मिलना आशा की एक किरण के तौर पर देखा जाना चाहिए , राजनीतिक पार्टिओं को अब यह समझ लेना चाहिए की जनता अब अपने हक़ के लिए कुछ भी कर सकती है , अच्छा काम करोगे तो सत्ता में रहोगे अन्यथा दिल्ली की तरह ही हश्र होगा जहा मुख्यमंत्री अपनी सीट भी नहीं बचा सकी ,सत्ता को अपने हित में इस्तेमाल करने वालों के लिए अब उलटी गिनती शुरू हो गयी है ........ देश जाग रहा है ...... भ्रस्टाचार के खिलाफ अन्ना का आंदोलन ............ उस आंदोलन का उपहास करने वाले वह लोग .............. आज क्या हालत हुई उनकी ........... जिन्होंने अन्ना का आंदोलन नाकारा ............. उन्हें जनता ने नकार दिया ......... लोकतंत्र में जनता का सम्मान जो पार्टी या जो नेता नहीं करेगा उसका यही हश्र होगा . जय हिन्द
                                                                       अरुण प्रताप सिंह भदौरिआ