Tuesday, December 17, 2013

संसद मार्च , नई दिल्ली 12-12-2013


                 कन्फेडरशन   तथा अन्य ट्रेड यूनियन के आवाहन पर श्रमिक मांगो को लेकर देश भर के लाखों संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिको नें संसद मार्च में भाग लिया  I  अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर  के पदाधिकारिओं ने नई दिल्ली पहुँच कर संसद मार्च में अपनी भागेदारी की I  अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर के  अध्य़क्ष  अरुण प्रताप सिंह  ,    
अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के कार्यवाहक अध्य़क्ष  तथा आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी शाहजहांपुर के मंडलीय सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह चौहान , आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के कोषाध्यक्ष राकेश  कुमार सक्सेना , आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के संगठन मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह आल इंडिया पोस्टल एम्प्लाइज यूनियन पी- 4 के अध्य़क्ष साहिद सिद्दीकी  , मंडलीय सचिव आशाराम , सुजातुल्ला  ई डी यूनियन के मंडलीय सचिव विष्णु दत्त मिश्रा ने संसद मार्च में  प्रतिभाग किया I