Monday, May 27, 2013

नक्सली हमला - नेताओं की बयानबाजी

नक्सली हमला - जिसकी हो रही है चारो और निंदा , खासतौर पर वो नेता जो यह मानने को तैयार नहीं होते थे कि नक्सली हिंसा भी करते है वह तो उनसे बात चीत करके समझौता करके  अपनी राजनितिक रोटियां सेंकने कि जुगत में लगे रहते थे , वर्षों से निरीह जनता और सुरक्षा वलों कि हत्याएं इन्ही नक्सल वादियों  द्वारा कि जाती रही और हमारा तंत्र मौन रहा , इनकी ताक़त एक दिन में नहीं बढी , इनकी ताकत बढ़ने के पीछे कही  न कहीं स्वार्थ की राजनीति का हाँथ है ,काश हमारे नेताओं की आँखें तब खुल जाती जब निरीह जनता और सुरक्षा वल इनके शिकार बन रहे थे , अगर ऐसा होता तो यह घटना होती ही नहीं , बड़े बड़े नेता दम भर रहे है कि हम नक्सल वादिओं के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेंगे , घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई , इससे बड़ी शर्म कि बात हमारे लिए क्या हो सकती है , बंद करो फालतू कि बयान बाजी , अगर कुछ नहीं कर सकते तो चुप रहो, हिंसा का जवाब हिंसा से देना होगा तभी कुछ बात बनेगी , मुझे शिव ओम अम्बर दादा कि पंक्तियाँ याद आ रही है --
      सांप जब तक ना आस्तीनों के मारे जायेंगे ,
      हौसला कितना भी हो हम जंग हारे जायेंगे I
      देश के दुश्मनों से हम फिर करेंगे फैसला ,
        पहले सर जाहिलों के उतारे जायेंगे I

                         - अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज '
                                                      शाहजहांपुर

Thursday, May 23, 2013

'राज' के दोहे



            
           (1)
बृक्ष खुदही अब फल भखें ,
नदी ही संचय  नीर I 
अपने हित के कारणे ,
सबको दे दो पीर I 

           (2)
नेताओं को ना खिलाइए ,
जाको मोटो पेट I 
इनकी एक डकार से ,
सब हो मटियामेट I 

            (3)
निर्वल को ही सताइए ,
जो कुछ ना कह पाए I  
सबल के इक फ़ोन से , 
पुलिस दौड़ी आये I 

              (4)
पुलिस उसे ही पीटती,
जो हो बहुत गरीब I 
उससे कुछ ना बोलती, 
जो हो सत्ता के करीब I 
              रचनाकार -   अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज  '

Tuesday, May 14, 2013

मेरी रचना

            (1)
सच कहना कितना मुश्किल 
सच सुनना कितना मुश्किल 
सच है कि सच का क़त्ल हो रहा है 
हर चौराहे पर सच रो रहा है 
सच कहू आज सच उदास है 
कोई नहीं उसके आसपास है 
            (अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज ')

              ( 2)
अंधेरो का साया अब डराने लगा है I 
उल्लुओं का गाना सबको भाने लगा है I 
नफरत की आग जो जलाते रहे I 
देश उनको ही नेता बनाने लगा है I 
        अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज '

                     ( 3 )
कितनो को खोया हमने , कितनो को पाया I 
दर्द मिला था जिनसे ,उनको भी गले लगाया I
                    अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज '

                   ( 4 )

एक लुटेरा चला गया है, 
कई लुटेरे आयेंगे I 
अपनों की गद्दारी से हम,
रोज ही लुटे जायेंगे I 
आज हमारी बारी है,
 कल तुम्हारी भी होगी  I 
  अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज '

                  ( 5 )

हाँथ में लेखनी उठा लीजिये ,
दिल में ज्वाला जगा  लीजिये ,
सोई कौम को जगाने की खातिर ,
लहू की  स्याही  बना लीजिये I 

        अरुण प्रताप सिंह भदौरिया  ' राज  '

                 ( 6 )

उफ़ यह, गर्मी I
नेताओ ने ओढ़ी ,बेशर्मी I
मैच फिक्सिंग करें , अधर्मी I
धर्म के रक्षक बने , कुकर्मी I

        अरुण प्रताप सिंह भदौरिया ' राज '


Thursday, May 2, 2013

श्रमिक दिवस पर अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति द्वारा श्रमिक सभा , शिकागो के शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि



अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से श्रमिक दिवस पर पोस्टल यूनियन  कार्यालय प्रांगण में कल्याणराम की अध्यक्षता में श्रमिक सभा  हुई । मुख्य अतिथि श्रम प्रबर्तन अधिकारी विद्याप्रकाश शर्मा ने श्रमिक स्तंभ के समीप दीप जलाकर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। समिति के संरक्षक अश्वनी आर्य, अध्यक्ष कल्याण राम ने कहा कि सरकार की कर्मचारियों के प्रति नियत ठीक नहीं है। निजी संस्थाओं में श्रमिकों का शोषण किया जाता है। समिति उपाध्यक्ष इकरार हुसैन, राजीव शर्मा, परमजीत सिंह, रामधीरज के अलावा मो. यूनुस इदरीसी, जेपी शुक्ल, एचएस थापा, सुरेश चंद्र सक्सेना, केके शुक्ल, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, राकेश बक्श, सर्वेद्र प्रताप सिंह व राघवेंद्र प्रताप सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन अरुण प्रताप भदौरिया ने किया।


श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन मंत्री प्रमोद कुमार श्रीवास्तव 
श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष इकरार हुसैन 

समिति के संरक्षक अश्वनी आर्य को सम्मानित करते सहायक महामंत्री परमजीत सिंह 


 मुख्य अतिथि श्रम प्रबर्तन अधिकारी विद्याप्रकाश शर्मा को माल्यार्पण करते हुए  उपाध्यक्ष इकरार हुसैन,


  अध्यक्ष कल्याण राम को माल्यार्पण करते हुए सहायक महामंत्री मो. यूनुस इदरीसी
 परामर्श मंडल के सदस्य एचएस थापा को माल्यार्पण करते हुए मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सक्सेना 

 परामर्श मंडल के सदस्य जे० पी० शुक्ला  को माल्यार्पण करते हुए संगठन मंत्री राजेश बक्स

 मुख्य अतिथि श्रम प्रबर्तन अधिकारी विद्याप्रकाश शर्मा ने श्रमिक स्तंभ के समीप दीपप्रज्वलित करते हुए साथ में समिति के संरक्षक अश्वनी आर्य,अध्यक्ष कल्याण राम,परामर्श मंडल के सदस्य एचएस थापा 

          शिकागो के शहीदों को  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  संरक्षक अश्वनी आर्य,अध्यक्ष कल्याण राम




श्रमिक सभा का संचालन करते हुए महामंत्री अरुण प्रताप सिंह भदौरिया

शिकागो के शहीदों को  श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए  महामंत्री अरुण प्रताप सिंह भदौरिया

श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष कल्याण राम








श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए संरक्षक अश्वनी आर्य,

श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि श्रम प्रबर्तन अधिकारी विद्याप्रकाश शर्मा


श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए  महामंत्री अरुण प्रताप सिंह भदौरिया 

श्रमिक सभा में अपने विचार व्यक्त करते हुए अध्यक्ष कल्याण राम


 दिनांक - 1 मई 2013