Thursday, September 5, 2013

न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में प्रदर्शन



शाहजहांपुर : ऑल इंडिया पोस्टल इंपलाइज यूनियन ग्रुप सी, पोस्टमैन, एमएसई ग्रुप डी व ऑल इंडिया पोस्टल ईडी इंपलाइज यूनियन के कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के विरोध में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाए।
केंद्रीय आह्वान पर प्रधान डाकघर परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। ग्रुप सी के मंडलीय सचिव सुरेंद्र कुमार चौहान ने एनपीएस का विरोध करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर सभी कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिया जाए। ग्रुप सी अध्यक्ष एपी सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ जो अपेक्षापूर्ण व्यवहार कर रही है उसकी परिणति गेट मीटिंग के रूप में दिखाई दे रही है। सभी लोग एनपीएस का पुरजोर विरोध करते हैं और हर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने सातवें वेतन आयोग के लिए भी सजग रहने का आह्वान किया।
ग्रुप सी कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं से ग्रस्त हैं और बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। सभी को मिलकर कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। ग्रुप सी के संगठन मंत्री राघवन प्रताप सिंह ने कहा कि मांगों के समर्थन में संगठन का साथ देना होगा। पोस्टमैन यूनियन के अध्यक्ष शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि एकता में ही शक्ति होती है। एकजुट रहेंगे तो बड़ी लड़ाई जीत लेंगे। इस मौके पर रामभरत, आशाराम, रजनीश, मधुबाला श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, प्रत्यूष, मंजू कश्यप, रिचा, अनिल कुमार, राजेश कुमार, वेद प्रकाश वर्मा, विश्राम सागर मिश्र, मनीष भट्ट, अनुज सेानी, राजेश, भगवानसरन, रामौतार, अनिल यादव, राजिंदर कुमार, दयाशंकर, प्रेम अवस्थी, मंसूब हसन खां आदि थे।
SABHAAR- DAINIK JAGRAN