Sunday, March 7, 2021

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day)

 


    प्रति वर्ष 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Da ) मनाया जाता है! इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है! इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सकेI

साल 2021 की बात की जाए तो इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को 'Women in leadership: an equal future in a COVID-19 world' की थीम पर मनाया जा रहा है! महिला नेतृत्व: COVID-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को प्राप्त करना' विषय कोविड परिस्थितयों के बीच चुना गया है! गौरतलब है कि इस वर्ष यह थीम COVID-19 महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल श्रमिकों, इनोवेटर आदि के रूप में दुनियाभर में लड़कियों और महिलाओं के योगदान को हाईलाइट करने के लिए रखी गई है! 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का प्रारंभ  1908 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर से हुआ था! ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक एक महिला मजदूर आंदोलन के कारण अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की नींव रखी गई थी! तब 15000 से अधिक महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर प्रदर्शन किया था. आंदोलन करने वाली महिलाओं की मांग थी कि काम के घंटे कम किए जाए, सैलरी में बढ़ोतरी की जाए और साथ में वोटिंग का भी अधिकार दिया जाए!पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थीम के साथ साल 1996 में मनाया गया था और उस वक्त 'अतीत का जश्न, भविष्य की योजना' की थीम संयुक्त राष्ट्र ने रखी थी! 

   रूस, चीन, कंबोडिया, नेपाल और जार्जिया जैसे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन अवकाश रहता है! चीन में महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन काम से आधे दिन का अवकाश मिलता है! 

              🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹

 अर्ध सत्य तुम, अर्ध स्वप्न तुम, अर्ध निराशा आशा, 

अर्ध अजित जित,अर्ध तृप्ति तुम, अर्ध अतृप्ति पिपासा, 

आधी काया आग तुम्हारी,आधी काया पानी, 

अर्धांगिनी नारी तुम जीवन की आधी परिभाषा! 

          महिला दिवस की शुभकामनाएं! 


                     Arun Pratap Singh Bhadaouria