Tuesday, December 4, 2012

श्री गांधी आश्रम के कर्मचारियो की हड़ताल 11 दिन बाद समाप्त

 

11 दिन बाद खादी कर्मियों की हड़ताल खत्म

DAINIK JAGRAN  04 Dec 2012 
शाहजहांपुर : खादी आश्रम कर्मचारियों की हड़ताल के सामने आखिरकार प्रबंधन को झुकना पड़ा और उनकी बिना शर्त पांच सूत्रीय मांगें मान ली गईं। 11 दिन तक चली हड़ताल से करीब 33 लाख के नुकसान का अनुमान है। समझौता वार्ता के बाद सभी दुकानें पूर्ववत खुल गई हैं।
मालूम हो कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर खादी कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे। रविवार को हड़ताली कर्मचारियों व खादी प्रबंधतंत्र के बीच समझौता वार्ता हुई। जिसमें कर्मचारियों की बिना शर्त के मांगों को मान लिया गया। मांगें मानने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भारतीय श्री गांधी आश्रम श्रमिक संघ ने समाप्त कर दोनों जनपदों पीलीभीत व शाहजहांपुर के सभी खादी भंडार और उत्पत्ति केंद्र सोमवार को पूर्व की भांति खुल गए हैं। भारतीय श्री गांधी आश्रम श्रमिक संघ के अध्यक्ष डीएम विश्वकर्मा ने बताया कि हड़ताल खत्म हो गयी है। सभी दुकानों पर कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। दुकानों में बिक्री होने लगी है। भारतीय मजदूर संघ के जिला संरक्षक अश्विनी कुमार आर्य ने हड़ताल में समर्थन देने वाले संगठनों के पदाधिकारियों का आभार जताया है।


श्री गांधी आश्रम के कर्मचारियो की हड़ताल 11 दिन बाद आज 02-12-2012 को समाप्त हो गई आखिरकार कर्मचारियो की एकजुटता के आगे प्रबंधन ने घुटने टेक दिए और श्री गाँधी आश्रम के कर्मचारियो की पांच सूत्रीय मांगे बिना शर्त मान ली गई , डी0यन 0विश्वकर्मा तथा उनके साथियो को समन्वय समिति की ओर से हार्दिक बधाई ,
                                                     अरुण प्रताप सिंह , महामंत्री