आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के द्विवार्षिक अधिवेशनको संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष
अरुण प्रताप सिंह
शाहजहांपुर : आल इंडिया पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के द्विवार्षिक अधिवेशन सहायक मंडल सचिव अरुण प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। रामभरत को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा सुरेन्द्र कुमार चौहान को पुनः मंडलसचिव का दायित्व सौंपा गया है।
प्रधान डाकघर में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन में अखिल भारतीय केंद्रीय कर्मचारी समन्वय समिति के महामंत्री , पोस्टल इम्प्लाइज यूनियन ग्रुप सी के सहायक मंडल सचिव , एपी सिंह को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुन लिया गया। उपाध्यक्ष पद पर मधुबाला श्रीवास्तव, रामप्रताप, दिलीप कुमार सिंह,सहायक मंडलीय सचिव ब्रह्मा सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रशांत गुप्ता कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना संगठन मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रोदय कुमार सिंह, देशराज को चुना गया।




